फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब! खनन माफिया से बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के कुछ लोगों ने तहसील दिवस पर मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी बिमल दूबे को प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा तथा खेत में किए जा रहे अवैध बालू खनन रोकने की मांग की। बताया कि मेरे खेत में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध बालू का खनन कर रहे हैं। जिसका विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लोगों ने डीएम से बालू खनन रोकवाने की मांग करते हुए जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

देवरी गांव निवासी शिव गणेश समेत अन्य लोगों ने तहसील दिवस दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर हमारा खेत है। जिसमें खनन माफिया जबरन बालू का खनन कर रहे हैं। अब तक वह जेसीबी से 15 फीट तक बालू का खनन कर चुके हैं। जिससे उसमें खेती करने में दिक्कत होगी। बालू खनन का विरोध जताने पर वहां मौजूद खनन माफियाओं ने चुपचाप वहां से भाग जाने को कहा। नहीं जाने पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी। फिर भी नहीं गया तो कुछ लोगों ने वहां पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया। मामले की शिकायत विंध्याचल थाने में किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा हुआ है और आए दिन हजारों रुपये की बालू खनन करने का कार्य धड़ल्ले से कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओ ने जिलाधिकारी से तत्काल अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन को रोकवाने की मांग की। मांग करने वालों में शिवगणेश, रामनिधि, गुलाब चंद्र, रामसागर, त्रिभुवन नाथ दूबे, घनश्याम दूबे आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें