फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल लेकर भागने वाला पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोवताली क्षेत्र के भरुहना स्थित बिनानी महाविद्यालय में छात्र संघ प्रत्याशी जय दुबे से विवाद होने के बाद पिस्टल फेंक कर भागने का आरोपित पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा को पुलिस ने मंगलवार को रमईपट्टी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का चालान कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन मंगलवार को विद्यालय में पीएसी तो तैनात रही ही, विद्यालय प्रशासन भी गेट पर परिचय पत्र चेक करके छात्रों को अंदर प्रवेश करने दे रहा था।
सोमवार की दोपहर फिर दो पक्षों में विवाद हो गया। छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी जय दुबे निवासी बीरशाहपुर ने आरोप लगाया कि रंजिशवश पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व उसके साथी उसके और साथी सूरज सोनकर को घेर कर पिटाई करने लगे। इस बीच पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पिस्टल निकाल कर तान दिया। दौड़ कर प्राचार्य कक्ष में गए तो लोगों ने बीच-बचाव किया। इस बीच पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने अपनी अवैध पिस्टल को खिड़की से बाहर फेंक वहां से भागा और जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने पिस्टल जब्त करने के साथ ही तहरीर पर अभिषेक कुशवाहा समेत दो पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को देहात कोतवाल अभय सिंह ने रमईपट्टी तिराहे से अभिषेक कुशवाहा पुत्र वीरेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, बिनानी कालेज में गहमागहमी को देखते हुए प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल, डा. ध्रुवजी पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, अखिलेश मिश्र महाविद्यालय के प्रथम गेट पर बैठ कर छात्रों का आईकार्ड चेक किया। बिना आईकार्ड के किसी छात्र केेे महाविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया।
केबी कालेज में धरने पर बैठे छात्र
मिर्जापुर। छात्र संघ चुनाव के बाद बिनानी और केबी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को बिनानी में हुए बवाल के बाद मंगलवार को केबी कालेज में छात्र नेता धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं ने चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते जांच कराए जाने की मांग की। छात्रों के धरने पर बैठने की सूचना पर कटरा कोतवाल रमेश यादव मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझा कर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें