हलिया। थाना क्षेत्र के के गड़बड़ा गोकुल गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली के बोर्ड का खराब स्विच बनाते समय करेंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय सूरज गुप्ता दोपहर में अपने घर में लगे बिजली के बोर्ड का खराब स्विच बनाने लगा। इस दौरान अचानक बिजली प्रवाहित होने के कारण स्विच में करेंट आ गया। करेंट लगने से सूरज गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार पहुंचे परिनजों ने बिजली का पावर सप्लाई बंद किया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक घर पर रहकर खेती का काम करता था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक को दो बेटे एवं एक बेटी है।