-एसआईआर और नोटिस पर सुनवाई को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक व प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। विधानसभा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में रोल ऑब्जर्वर और मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों व समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। एसआईआर के दौरान राजनैतिक दल के समक्ष आने वाली समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि समस्त बीएलओ को बूथों पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। अधिक से अधिक पात्रता वाले व्यक्तियों को फॉर्म-6 भरवाना सुनिश्चित करें। इससे हर मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सके। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1344 मतदान केंद्रों के 2258 मतदेय स्थलों पर बीएलओ की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अनमैैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का कार्य भी किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्णतया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश व समय-समय पर जारी शासनादेश के अनुसार कराया जा रहा है। समय-समय पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियो के बैठक कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया जा रहा है। बैठक में विधायक छानबे रिंकी कोल के अलावा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवी प्रसाद चैधरी, जिला अध्यक्ष बसपा अलगू राम भारती, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेश सिंह, विभू कुमार, इतिस्याक खान कांग्रेस पार्टी, मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ज्ञान प्रकाश दूबे सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, सदर गुलाब चंद्र, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।