फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी के पिटाई पर भाकपा माले कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिसिया गठजोड़ व जिले में बिगड़ते कानून व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भाकपा नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश भारती के उपर मनबढ़ो के इशारे पर चुनार पुलिस द्वारा हुई पिटाई का विरोध किया।
विज्ञापन

भाकपा माले के जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा ने कहा जिले में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। जिले में पुलिस माफियाराज कायम हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख चुनाव में बड़े पैमाने पर मनमानी की गयी है। उन्होने कहा महामारी के इस दौर में वैक्सिनेशन भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। प्रदर्शन बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जीरा भारती, आशाराम भारती, राजाराम यादव, भक्त प्रकाश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पटेल, रामकृत बियार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें