हलिया। थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे हाइटेंशन तार गिरने से एक गाय की मौत हो गई।
महुगढ़ गांव निवासी पशुपालक श्याम लाल कोल के घर के सामने खूंटे से बंधी गाय के ऊपर घर के सामने से गुजरा जर्जर हाइटेंशन तार गिर गया। बिजली का तार गिरने पर पशुपालक व ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत उपकेंद्र हलिया में दी और आपूर्ति बंद कराई। तब तक गाय की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे प्रधान पति बिजेंद्र पांडेय ने इसकी जानकारी विद्युत निगम के अवर अभियंता व हल्का लेखपाल को देने के साथ ही पशुपालक को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पशुपालक की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डाॅ. कमलेश कुमार ने गाय का पोस्टमार्टम किया।