संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। थाना क्षेत्र के निकरिका गांव जमीन के विवाद में चचेरे भाई प्रीतेश कुमार (24) को चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। गांव के संतोष का अपने चचेरे भाई से जमीन संबंधी विवाद है। इस विवाद को लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है।
रविवार की सुबह संतोष के घर पर नहीं रहने के दौरान उनके भाई के बेटों ने झगड़ा किया। उनके बेटे प्रीतेश कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू लगने के बाद प्रीतेश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। जानकारी होने पर मां मौके पर पहुंचीं, इसके बाद चीख-पुकार मच गई।
मां तुरंत बेटे को लेकर सीएचसी राजगढ़ पहुंचीं, जहां उपचार कराया गया। इसके बाद राजगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। संतोष की गांव में कोटे की दुकान है। उनका अपने भाई से पुराना जमीन संबंधी विवाद है। रविवार को उनके घर पर नहीं होने के दौरान उनके भाई के बेटों ने चाकू मार दिया है। थाना निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। इसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हुआ है। चाकू मारने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।