मिर्जापुर जिले के लालगंज में तीन चचेरे भाइयों की हत्या के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से बात की, ढाढस बंधाया और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
दरअसल, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों के बंधी में मिले शव का गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ। शरीर पर चोट के निशान मिले तो वहीं मौत का कारण डूबना नहीं बताया जा रहा है।
एडीजी जोन वाराणसी बृज भूषण ने गुरुवार की दोपहर घटना स्थल का दौरा किया। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। एडीजी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए है। साथ ही जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया है।