लालगंज। बामी गांव के जंगल में बकरी चराते समय शनिवार को देर शाम मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में दो लोग ख्मी हो गए। मोहन प्रसाद पर मधुमक्खियों का हमला ज्यादा गंभीर साबित हुआ। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र निवासी मोहन प्रसाद (58) और लाल बहादुर (52) जंगल में बकरियां चरा रहे थे। टंगारी से बकरियों के लिए चारा काटने के दौरान मोहन प्रसाद सलाई मांगने गए। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने मोहन प्रसाद पर हमला बोल दिया। हमले के बाद मोहन प्रसाद अचेत हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी लालगंज ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मोहन प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। मधुमक्खियों के हमले को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। मोहन के पुत्र अमरेश ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।