फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा जननी दरबार भक्तों की कतार

Mon, 10 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सजा पंडाल
विज्ञापन
दुर्गा पूंजा पंडालों में दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।  पूजन समितियों की तरफ से रविवार को पंडाल में पूजन एवं आरती की गई।  रविवार को बादल छाने के कारण दर्शनार्थियों को सहूलियत हुई लेकिन पूजा कमेटी के पदाधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


पंसारी टोला, गणेशगंज, लालडिग्गी, वासलीगंज, डंकीनगंज,  तेलियागंज, महुवरिया, रमईपट्टी, त्रिमोहानी, इमामबाड़ा, विंध्याचल रोड,  घंटाघर, पक्की सरांय, सुंदरघाट के पूजन पंडालों में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में डीजे से भजन गूंजते रहे और पूंजा पंडालों से हवन की सुगंध  वातावरण को आध्यात्मिक बनाती रही।


 ग्रामीण अंचलों में भी भव्य पंडाल सजे हैं, जिनमें  पूजनोत्सव की धूम रही। मां के जयकारे से पूरा इलाका देवीमय हो रहा था, वहीं देवी धामों में दर्शन-पूजन का दौर अनवरत चलता रहा।  जिगना क्षेत्र के विजयपुर, डेरवां, अकोढ़ी, बिरौरा, भिलगौर, श्रीनिवासधाम, अधवार, खम्हरिया कला, अरगी सरपत्ती सहित कई अन्य स्थानों पर देवी धामों सुबह से रात तक दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


दुगहां में पूजा पंडाल में देर रात तक दर्शन-पूजन करने को तांता लगा रहा। हलिया क्षेत्र 18 से ज्यादा पूजन पंडालों सजाए गए हैं। गड़बड़ा शीतला धाम माता चौरा एवं मां शीतला मंदिर में अनवरत दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा। अहरौरा के पूजा पंडालों में मां दुर्गा के भव्य स्वरूप का दर्शन पूजन करने को तांता लगा रहा। भंडारी देवी व मां दुर्गा का दर्शन करने को तांता लगा रहा।


पड़री में 24 पूजा पंडाल हैं। चंडिका देवी, पार्वती मंदिर, मां शीतला व गड़बड़ा धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी।  सीखड़ के खैरा, पाहों, मंगरहा, पचराव, बटौआ, सीखड़ में प्रतिमा स्थापना की गई हैै। अदलपुरा स्थित मां शीतलाधाम में भक्त बड़ी संख्या में उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें