फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : गांव की सरकार के लिए 12 ब्लॉकों में शुरू हुई मतगणना

Sun, 02 May 2021 10:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को डाले गए वोटों की गिनती रविवार को शुरू हो गई। मतों की गिनती शुरू होने से पूर्व ही 12 ब्लॉकों में बने मतगणना स्थल पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ गईं। कुछ घंटे बाद से ही जीत हार के रुझान आने लगेंगे।
विज्ञापन


प्रशानिक अधिकारियों के साथ ही सुरक्षाकर्मी चक्रमण कर रहे हैं। मिर्जापुर जिले में 12 विकास खंडो में 12416 पदों के लिए 18700 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 5736 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिले में 17 लाख 78 हजार मतदाता 1118 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। इस दौरान कोरोना को देखते हुए कोविड 19 के गाइड लाईन के तहत मतगणना की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके ज्यादातर स्थलों पर भीड़ भाड़ और सामाजिक दूरी का पालन होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें