फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम तक पूरी हुई 36 प्रतिशत मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। हालांकि कहीं- कहीं तो काफी विलंब से मतगणना शुरू हुई। मतगणना का आलम यह रहा कि शाम तक मात्र 36 प्रतिशत मतगणना ही हो सकी। बताया गया कि पूरी मतगणना सोमवार की सुबह तक पूरी होने की संभावना है। जिले में मतगणना के 12 केंद्र बनाए गए हैं। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिले में दो सौ 52 टेबल मतगणना के लिए लगाए गए हैं। हालांकि जिले में रविवार को कोरोना कर्फ्यू रहा लेकिन मतगणना केंद्रों पर समर्थकों की बड़ी भीड़ रही। कहीं- कहीं तो पुलिस और समर्थकों में झड़प भी हो गई। कोरोना रोकने को बनी सोशल डिस्टेंसिंग तार- तार रही। मतगणना में सबसे पहले प्रतीक्षित प्रधान पद के लिए ही गणना शुरू हुई। शाम पांच बजे तक ग्राम पंचायत सदस्यों के एक सौ 53 परिणाम ही घोषित हुए। इसी प्रकार ग्राम प्रधान के 83 परिणाम घोषित किए गए। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 46 पदों के परिणाम की घोषणा की गई। कई जगह मतगणना कर्मी ही विलंब से आए। इससे वहां लगभग दो घंटे विलंब से मतगणना शुरू हुई। इसी के साथ ही अन्य छिटपुट घटनाओं के बीच फिलहाल मतगणना जारी रही। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, प्रभारी एसपी एससी शाक्य, एडीएम यूपी सिंह व अन्य अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें