फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच देर से शुरू हुई मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में रविवार को 12 मतगणना केंद्रों पर अव्यवस्था के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतगणना शुरू हुई। कहीं कहीं तो एक घंटे बाद ही मतपत्रों की छंटाई का काम शुरू हो सका। अव्यवस्था इतनी रही कि दोपहर तक एक भी परिणाम घोषित नहीं हो सका। बाद में धीरे- धीरे परिणाम आने लगे। सिटी विकास खंड की मतगणना बथुआ स्थित राजकीय पालीटेक्निक परिसर में हो रही थी। शाम तक वहां से मात्र नौ परिणाम ही आ सके जो कि प्रधानों के थे। सिटी विकास खंड में प्रधानों के 87 पदों के लिए चुनाव हुआ था। समझा जा सकता है कि परिणाम आने में कितनी देर लग सकती है। इसी ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्यों के 1149, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के एक सौ 22 तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ था। माना जा रहा है कि इन सबका परिणाम आने में कहीं रविवार की पूरी रात न निकल जाए। सुबह जब मतपेटिकाएं खोली गई और मतपत्रों को निकाला गया तो उसी में दस बज गया। उसके बाद शुरु हुआ छंटाई का काम जो देर तक चलता रहा। उसके बाद मतपत्रों की अलग- अलग 50- 50 की गड्डियां बनायी गई। उसके बाद कहीं जाकर मतगणना का काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें