फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: परिषदीय विद्यालय के बच्चों को पौधरोपण के लिए किया जाएगा प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों में 17 जुलाई से वन महोत्सव का आयोजन किया गया है। सोमवार से बच्चों को जागरूक कर उनको पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। हालांकि मुख्य आयोजन 22 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

जिले में 1806 परिषदीय विद्यालय हैं। इन सभी में 22 जुलाई को समारोह पूर्वक पौधरोपण किया जाएगा। शासन की ओर से जिले में इस वर्ष 89 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 80 प्रतिशत पौधे 22 जुलाई को लगाए जाएंगे। इसमें परिषदीय विद्यालयों में किए जाने वाले पौधरोपण भी शामिल हैं। इसके साथ ही 17 जुलाई से ही सड़क सुरक्षा अभियान भी शुरू हो रहा है। एक पखवाड़े तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन सड़क सुरक्षा के लिए परिषदीय विद्यालय के बच्चों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद प्रतिदिन कोई न कोई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आदि आयोजित कर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें