मिर्जापुर। सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के तहत साप्ताहिक बंदी को दो दिन के लिए बढ़ा दिया लेकिन बाजारों में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। सुबह के समय अधिकांश बाजारों में दुकानें खुली रहीं। दोपहर में पुलिस की गाड़ियों के गुजरने पर कुछ बाजारों में शटर गिरे, पर आंशिक रुप से दुकानें खुली रहीं। लोग ग्राहक को दुकान के अंदर करके सामान दे रहे थे। कुछ दुकानों में तो दुकान के अंदर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। नगर के हर प्रमुख बाजारों में भीड़ नजर आई।
पिछले शुक्रवार को सोमवार की सुबह सात बजे तक के लिए साप्ताहिक लाकडाउन लगाया गया था। जिसे सरकार ने दो दिन के लिए बढ़ा दिया। जिसके बाद लाकडाउन गुुरुवार की सुबह सात बजे तक लागू हो गया। जिला प्रशासन की ओर से भी दो दिन की और बंदी का आदेश जारी हो गया, पर मंगलवार की सुबह नगर में साप्ताहिक लाकडाउन का असर नहीं दिखाई दिया। नगर के रामबाग, संकटमोचन, वासलीगंज, घंटाघर, गनेशगंज, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी आदि बाजारों सुबह दुकानें खुल गई थी। न तो दुकानदार न ही ग्राहक लाकडाउन और कोविड नियमों का पालन करते दिखाई दिए। बाजारों में भीड़ होने की शिकायत पर पुलिस की गाड़ी बाजारों से होकर गुजरी तो कुछ देर के लिए दुकानों के शटर गिर रहे, पर आंशिक रूप से बाजार खुले रहे। लोग शटर उठाकर ग्राहक को अंदर कर सामान दे रहे थे। कपड़ा आदि के दुकानों में तो काफी संख्या में लोग अंदर रहे। नगर के मुकेरी बाजार और गुड़हट्टी में बाजार खुले रहे। लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लाकडाउन का पालन कराते हुए कहीं भी पुलिस नजर नहीं आ रही थी।
.
घाटों पर भी लग रही भीड़
मिर्जापुर। शाम होने के बाद नगर के घाटों पर भी लोगों की भीड़ लग रही है। बंदी में भीड़ लगाने पर पाबंदी है। जरुरी काम नहीं है तो घरों में रहना है, इसके बाद भी लोग घूमने और टहलने के लिए घाटों पर पहुंच रहे है। इस दुसरे के पास बैठकर बात कर रहे है।