मिर्जापुर। केंद्र सरकार निर्यात बढ़ाने पर जोर दे रही है और निर्यात में वृद्धि में उद्यमियों, एमएसएमई, शिल्पी, निर्यातकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार और उद्यमियों के बीच तालमेल से निर्यात को गति मिलेगी।
ये विचार मंगलवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित ई कॉमर्स निर्यात प्रोत्साहन संवर्धन कार्यक्रम में संयुक्त महानिदेशक आरके सोनी ने व्यक्त किए। जिला उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन केंद्र तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त महानिदेशक ने उद्यमियों व अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे नए उद्यमियों को निर्यात करने के लिए दिशा मिलेगी और निर्यात में वृद्धि हो सकेगी। एमएसएमई के संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि निर्यात की दृष्टि से देश का प्रदर्शन लगातार बढ़ रहा है। इसमें प्रदेश की अहम भूमिका है। सहायक निदेशक एमएसएमई वैभव खरे ने बताया कि उद्योगों को अपनी कुल खरीद का न्यूनतम 25 प्रतिशत लघु इकाइयों से खरीदना जरूरी है। सहायक आयुक्त उद्योग रेशमा आरा ने विभाग की योजनाओं एवं उत्तर प्रदेश निर्यात नीति की जानकारी दी।