फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने सौंपा सामूहिक त्याग पत्र

विज्ञापन
विकास भवन परिसर में अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर प्रदर्शन करते उप्र संयुक्त सहकारी समिति कर्मचा - फोटो : mathura
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में सोमवार को आयोजित एम पैक्स की कार्यशाला में उस समय हंगामा मच गया जब मंच से सहकारिता के एक संचालक सदस्य की किसी बात पर कर्मचारी संघ के लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए बाहर आ गए और प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों का आरोप था कि सदस्य ने उन सभी को मंच से चोर कहा। बाद में संघ के सदस्यों ने सामूहिक रुप से अपना त्यागपत्र एआर को सौंपा जिसे एआर ने नामंजूर कर दिया। कर्मचारी उसी समय लखनऊ के लिए रवाना हो गए। चेतावनी दी कि अब इसके विरोध में प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंच पर उस समय विधायक रत्नाकर मिश्र, रिंकी कोल, सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व अन्य थे। कर्मचारियों का आरोप है कि जमालपुर विकास खंड के सहकारिता संचालक सदस्य दिनेश सिंह ने उन लोगों को मंच से चोर कहा। इससे वे आक्रोशित हो उठे। मांग किया कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद दुबे, सोहन यादव व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें