विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर भटेवरा के पास हादसे में मृतविजयी देवी -
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर भटेवरा गांव के सामने बाइक की टक्कर से विजयी देवी (62) मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय पाण्डेय बस्ती भटेवरा में रसोईयां थीं। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। विंध्याचल के भटेवरा गांव निवासी विजयी शनिवार शाम पौने चार बजे गांव के ही सामने सड़क पार कर रही थीं तभी बिरोही की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विजयी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक सुधांशू (18) निवासी कलना और मोहित (18) निवासी बिरोही भी गिर कर घायल हो गए। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। ग्राम प्रधान विकास कुमार ने बताया कि वृद्धा की कोई संतान नहीं थी। वह मायके में ही रहती थीं। थानाध्यक्ष विंध्याचल अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि बाइक की टक्कर से रसोईयां की मौत हो गई।