अदलहाट। थाना क्षेत्र के डेढौना गांव के सिवान में शनिवार सुबह हाईटेंशन तार के खंभे पर संदिग्ध परिस्थितियों में जय कुमार पटेल (50) का फंदे से लटका शव मिला। सुबह शव देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनाें ने शिनाख्त की। जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जय कुमार पटेल क्षेत्र के डेढौना गांव के रहने वाले थे। शनिवार सुबह चार बजे गांव के पश्चिम सिवान में बिजली के खंभे में नायलान के रस्सी के सहारे शव लटका मिला। मृतक के भाई राजेश पटेल ने बताया कि जयप्रकाश सुबह शौच के लिए गए थे। थानाध्यक्ष अदलहाट अजय कुमार सेठ ने बताया कि मृतक के भाई राजेश पटेल ने अज्ञात कारणों से मौत होने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।