फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खाना बनाने के बाद रसोइया बेहोश, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। विकास खंड के कंपोजीट विद्यालय धनसरिया में कार्यरत रसोइया मंगलवार को दोपहर में बच्चों का खाना बनाने के बाद पानी पीते ही बेहोश हो गई। शिक्षक रसोइया को सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय धनसिरिया के प्रधानाचार्य बृजेश ने बताया कि रसोइया बिंदो देवी पत्नी राम सिंह निवासी धनसरिया बच्चो का खाना बनाने के बाद अचानक पानी पीते ही बेहोश हो गई। उसे सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। जहां जांच कर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच परिवार वालों ने कहा कि सांस चल रही है और वे दूसरे चिकित्सक को दिखाने कछवां ले गए। वहां से वापस आकर पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप यादव ने बताया कि फोन से पोस्टमार्टम करवाने की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें