फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल आर्डर की प्रतियां फूंकी

Thu, 22 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में प्रदर्शन करते यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
लालडिग्गी स्थित संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। कर्मचारी मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही स्थित कार्यालयों पर एकजुट होकर कंट्रोल आर्डर 2016 का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने कंट्रोल आर्डर 2016 की प्रतियां जला कर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार निगम ने कहा कि विपणन और आपूर्ति विभाग का विलय किया जाए। पीडीएस कंट्रोल आर्डर कर्मचारी विरोधी है। विपणन निरीक्षक अल्पना चौरसिया ने कहा कि विभाग में 35 धारा को दोबारा लागू किया जाए। वहीं कंट्रोल आर्डर 2016 को तत्काल वापस लिया जाए। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार दूबे ने कहा कि सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं करने से कर्मचारियों में रोष है और मांगों के पूरा होने तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। मंडलीय महामंत्री रामकृष्ण दूबे ने कहा कि सरकार सिविल सप्लाई कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। प्रेम प्रकाश गिरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु आदेश 2016 में विभाग की विपणन  शाखा को आपूर्ति  शाखा की कानूनी अधीनता में करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका संघ विरोध कर रहा है। सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि मांगों को लेकर 21 से 24 सितंबर तक प्रदेश भर में  कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहेंगे। अजित सिंह ने कहा कि विभागीय कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। नारायणजी दूबे ने कहा कि 25 सितंबर को सभी कर्मचारी राजकीय अवकाश का उपभोग  करेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को सभी कर्मचारी लखनऊ स्थित जवाहर भवन  का  घेराव करने के बाद आयुक्त खाद्य व रसद  को पत्रक सौंपेंगे। इस दौरान मिथिलेश कुमार पांडेय, नसरीन असलम, दिवाकर  गर्ग, मानचंद्र, विरेंद्रवीर यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान कुंवर सिंह, संजीव विश्वकर्मा, दिलीप,  राम छबीले, रामकृष्ण पांडेय, संजीव विश्वकर्मा, धर्मनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें