फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिर्जापुर में अपर निदेशक कार्यालय से 50 हजार रिश्वत लेते संविदाकर्मी गिरफ्तार, जांच के बाद हुई कार्रवाई

Mon, 02 Sep 2024 05:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विंध्याचल मंडल कार्यालय से वाराणसी विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते एक संविदाकर्मी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
घूस लेते पकड़ा गया संविदाकर्मी (नीला टी-शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विंध्याचल मंडल कार्यालय से सोमवार की सुबह विजलेंस की टीम ने एक संविदाकर्मी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता पंकज दूबे ने पुलिस अधीक्षक उप्र सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी से शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि जुलाई से वेतन देने के लिए कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा 50 हजार रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत कार्यालय पर की गई। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम द्वारा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये नकद लेते हुए पकड़ लिया।

अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विंध्याचल मंडल के कार्यालय में नियुक्त कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा सहायक पटल के विरूद्ध थाना उप्र सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें