फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम से कम सौ परिवारों से संपर्क करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने परिवार संपर्क अभियान का आरंभ किया।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी मंडल के वार्ड- 15 के बूथ संख्या चार सौ चार पर परिवारों से संपर्क कर अभियान का उद्घाटन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई को पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया है। यह वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा वर्ष है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इस समय सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। इस अवसर पर सभी को केंद्र सरकार की उपलब्धियों भरे पत्र का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र मौर्य आदि थे।
भाजपा प्रदेश व्यापी अभियान परिवार संपर्क अभियान के तहत गुरुवार को नगर मंडल पश्चिम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बथुआ दिर्तीय 397,398 बूथ में नागरिकों से मिलकर पीएम का संदेश दिया। साथ ही डंगहर विकास भवन के पीछे दलित बस्ती में 300 आम जनता को मास्क ,प्रधानमंत्री मोदी का पत्र,प्रदेश सरकार के सुशासन के तीन वर्ष के पत्रक को वितरित किया। संपर्क के दौरान भाजपा नगर महामंत्री, पश्चिम नितिन विश्वकर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया। गोलु कनौजिया, निखिल कुमार, दिलीप गौतम, पवन विश्वकर्मा, अंकित कुमार, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें