फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नियमित मीटर रीडिंग न होने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के कई मोहल्लों में नियमित मीटर की रीडिंग न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार को उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता को पत्रक देकर हर महीने समय से रीडिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर के वासलीगंज, घंटाघर, पुरी कटरा व अन्य मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता को संबोधित पत्रक वहां उपस्थित अधिकारी को सौंपा। उपभोक्ताओं का कहना था कि 20 तारीख हो गई है लेकिन अभी तक उनके मीटर की रीडिंग नहीं की गई। इससे वह बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। रीडिंग इकट्ठा होने से बिल बढ़ जाता है, जिससे उसका भुगतान होने में समस्या होती है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि सभी जगहों पर मीटर की रीडिंग कराई जा रही है। यदि किसी जगह रीडिंग नहीं हो सकी है तो उसकी भी रीडिंग कराई जाएगी। कहा कि उपभोक्ता समय पर बिलों का भुगतान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें