नगर के शुक्लहा क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी बृहस्पतिवार को अचानक बंद हो गई। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया। गैस बुकिंग और सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। नाराज ग्राहकों ने एजेंसी के बाहर हंगामा किया। एजेंसी के संचालक ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर के न आने से काम नहीं हो पा रहा था। इसलिए एजेंसी को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा।