सुबह 10 बजे के करीब उनके सीने में दर्द उठा। इसके बाद साथी सिपाही धर्मेंद्र पाल उन्हें बाइक से लेकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल गए। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद सुमित को राहत मिली। थोड़ी देर बाद फिर सीने में दर्द उठा। इसके बाद उनकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डाॅक्टर ने भी हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। सूचना पर एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, आरआई, शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा मौके पर पहुंचे। सिपाही के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सिपाही की मौत से पुुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
सुमित कुमार गौतम की एक माह पहले तीन मार्च को शादी हुई है। उनकी शादी जौनपुर जिले के कचहरी क्षेत्र निवासी अधिवक्ता की पुत्री शिवानी के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस लाइन मिर्जापुर में तैनात आरक्षी सुमित कुमार गौतम ने सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दु:खद मृत्यु हो गई। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। - एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने कहा कि
सुमित नगर में कजरहवा पोखरा के पास किराए के मकान में रह रहे थे। तबीयत खराब होने पर सुमित ने निजी अस्पताल में उपचार कराया था। उनके पास एक डाॅक्टर की पर्ची मिली। उस पर्ची के मुताबिक उन्होंने आठ फरवरी को इलाज कराया था। उस दौरान उन्हें लूज मोशन और पेट दर्द की शिकायत थी।