फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भूमिगत केबल से जुड़ेंगे सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य काॅरिडोर क्षेत्र में भूमिगत आर्मर तार बिछाने की तैयारी चल रही है। क्षेत्र की चार प्रमुख गलियों से होकर 4200 मीटर लंबाई में यह तार बिछाया जाएगा। करीब 11.29 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से पूरे विंध्य क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य काॅरिडोर की हर चीज हाईटेक होगी। विद्युत निगम भी इसमें पीछे नहीं है। पूरे विंध्य क्षेत्र में भूमिगत तार बिछाए जाएंगे। चार प्रमुख गलियों में अलग-अलग तकरीबन एक किलोमीटर लंबे तार बिछाए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के जितने भी उपभोक्ता हैं, उनका कनेक्शन डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स से किया जाएगा। इसके लिए पूरे क्षेत्र में 32 डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स लगाए जाएंगे। एक बार यह कार्य पूरा हो जाने पर विंध्य क्षेत्र में फाल्ट की कोई समस्या ही नहीं रहेगी।
भूमिगत लाइन होने के कारण तार टूटने अथवा इस प्रकार की कोई और समस्या पैदा न हो, लेकिन कोई समस्या पैदा हो ही जाती है तो निगरानी की ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि कहीं भी जरा भी फाल्ट होगा तो उसे तत्काल ढूंढ लिया जाएगा। इससे तत्काल मरम्मत हो सकेगी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत कार्य शुरू करने की तैयारी है। आर्मर तार विशेष तरह का तार होता है। जो भूमिगत लाइन के लिए बनाया जाता है। इसके चारों तरफ एल्युमिनियम परत होती है, जो कवच की तरह काम करती है। इसीलिए इसे आर्मर तार कहते हैं। इससे नमी का असर नहीं पड़ता है और फाल्ट की गुंजाइश बहुत कम रहती है। भूमिगत विद्युत तार के लिए मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने निरीक्षण के दौरान कार्य कराने का निर्देश दिया था। कहा था कि केबल बिछ जाने के बाद अन्य कार्य हो सकेंगे। अब विद्युत निगम ने भी योजना के तहत में कार्य शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें