कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को चीन सीमा पर शहीद जवानों को काग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि व शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर चौबे ने कहा कि चीनी सैनिकों की ओर से जिस तरह हमारी संप्रभुता को चुनौती दी। उसका हमारे जाबांज सैनिकों ने मुंहतोड़ जबाव दिया है। चीनी सैनिको के साथ हुए झड़प में लद्दाख के गलवन घाटी में हमारे 20 सैनिक मां भारती के बलि बेदी पर शहीद हो गए। जिला महासचिव अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें चीनी एप जैसे टिक टाक आदि को भी बंद करना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा समापन के पूर्व भारत माता की जय, वीर शहीद जवान अमर रहे व वंदे मातरम के नारो से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर शशिकांत, कृष्ण उपाध्याय, सुनील राय, रंग बहादुर राय, अखिलेश मिश्रा , श्री राम पांडेय, मुख्तार अहमद, यदुनाथ पाल, कल्लू पांडेय, सुभाष पाठक व अनिरुद्ध पांडेय आदि मौजूद रहे।