फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की नीतियों पर बिफरे कांग्रेसजन

Tue, 10 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के जन और किसान विरोधी नीतियों पर कांग्रेसजन सोमवार को बिफर पड़े। पार्टी के पदाधिकारियाें ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के नीतियों की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


 साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल में निरंतर संशोधन को           आत्मघाती कदम बताया।
इस दौरान लोगों ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।

साथ ही केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है।

केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी और सरकार के लिए आत्मघाती है।

उन्होंने बिजली बिल में निरंतर बढ़ोत्तरी की निंदा की। संगठनमंत्री गुलाब तिवारी ने कहा कि किसानों को जरुरत के समय यूरिया नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यूरिया के दामों में कमी करते हुए यूरिया उपलब्ध कराने की मांग किया। पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन ने भूमि अधिग्रहण बिल को तत्काल वापस लेने की मांग किया।

रामराज पटेल ने जिले की खस्ताहाल सड़कों पर नाराजगी जताया।

उन्होंने कहा कि भारी कमीशनखोरी के चलते मानक के अनुसार सड़के नहीं बनने से जर्जर हो गई हैं।
शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने कहा कि खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत नहीं कराया गया तो कांग्रेसजन आंदोलन को बाध्य होंगे। संजीव जैन ने मिर्जापुर लालगंज एनएच सात की खराब स्थिति पर नाराजगी जताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान राम सिंह, जनार्दन पाठक, शारदा मिश्रा, शिवशंकर चौबे, प्रमोद श्रीवास्तव, इमरान खानं, राजन पाठक, छोटे खां, मालती उपाध्याय, कड़े प्रसाद चौधरी, रामनाथ दूबे, रमेश पांडेय, अंजनी नंदन पांडेय, नरेश          चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें