फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजन ने भी जताई नाराजगी

Wed, 13 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अंजनी नंदन पांडेय ने बुधवार को डीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित पत्र भेजा। उन्होंने जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


   बिजली कटौती के चलते जनमानस, छात्र, व्यापारी परेशान हैं। क्षेत्र में खराबी होने पर लाइनमैन उसे बनाने नहीं पहुंचते हैं। शिकायत दर्ज कराने पर भी वे नहीं आते हैं। तथाकथित बिजली कर्मियाें के माध्यम से सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। हालत यह है कि कई दिनाें तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।

कहा कि बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्रक देने वालों में रोहित विश्वकर्मा, डा. मीना सिंह, रामश्रृंगार दूबे, राजधर दूबे, सुधाकर, अजय कुमार दूबे, विष्णु सागर दूबे, उमाशंकर पांडेय, चंद्रवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें