फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोकने के पहले ही कांग्रेसजन गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश तथा वादाखिलाफी एवं जनविरोधी नीतियाें के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विंध्याचल मंडल के प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर कार्यकर्ता रेल रोकने पहुंचे।

 इस दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर पहले से मौजूद सीओ नगर एवं नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गए।

शाम करीब पांच बजे सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

मंडल प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी की अगुवाई में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कांग्रेसजनों ने बथुआ तिराहे पर सड़क जाम कर दी।

करीब दो घंटे तक सड़क जाम होने से वाहनाें की लंबी कतार लग गईं। मौके पर पहुंचे सीओ नगर प्रवीण यादव एवं नगर मजिस्ट्रेट ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


 वहां से निकलने के बाद लोग रेल रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे और केंद्र तथा प्रदेश सरकार के नीतियाें के खिलाफ नारेबाजी की।

वह जैसे ही ट्रेन रोकने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में जाने लगे तभी सीओ नगर एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी पदाधिकारियाें को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गए।

इस मौके पर सरताज इमाम, माता प्रसाद दूबे, अमिताभ पांडेय, इमरान खान, छोटे खान, राजधर दूबे, इंटक के जिलाध्यक्ष राजेशनारायण तिवारी, अंजनी पांडेय, भारतेंदु यादव, दीपचंद्र जैन, गोर्वधन गुप्ता,स्वरूप सिंह, शराफत अली, अली फारुकी, नरेश चौधरी, जर्नादन पांडेय, चुनमुन शुक्ला,  सोनावर खां, प्रेम शंकर पांडेय, विजय दूबे, राम सिंह,कमलेश दूबे, कृपाशंकर मिश्र, सुनील पांडेय, जुवैदा खातून, अर्चना चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर शहर कांग्रेेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वहिद के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं का जत्था आंदोलन में शामिल हुआ। इस दौरान संतोष यादव, सुनील पांडेय, कतलू शाह, रोशन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें