फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया गया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से ईडी एवं सीबीआई के माध्यम से परेशान किया जा रहा है और देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने आरोप लगाया कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन एवं जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ईडी एवं सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। जनता का महंगाई एवं भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार ऐसा कर रही है। मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने आरोप लगाया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। इस दौरान अर्चना चौबे, राजेश मिश्रा, द्वारका पाल, अमर दुबे, जफर इकबाल, स्वरूप सिंह, आयुषी शुक्ला, संगीता तिवारी, शिवराम मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें