सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों का 12वीं का परिणाम आते ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार अच्छा परिणाम आने से सफल विद्यार्थियों के परिजन व अध्यापक खुशी से झूम उठे।
लायंस स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है। इसको बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि रिजल्ट बहुत अच्छा रहा। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी प्रकार एसएन पब्लिक स्कूल में हर्षिता सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। रिषभ सोनकर ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा तथा अभय तिवारी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के डायरेक्टर राजेश सिंह व संध्या सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण पाठक व अन्य मौजूद थे।
विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल की कीर्ति शुक्ला ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार आयुष द्विवेदी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के वाइस चेयरमैन अखिलेश मिश्र व चेयरमैन रामजी मिश्र ने बच्चों का मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल की सौम्या सिंह ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उर्वी मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा इशु यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर डायरेक्टर विवेक बरनवाल व प्रधानाचार्य डॉ. राकेश दुबे ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेंट जेवियर्स स्कूल में पार्थ द्विवेदी व श्रेया यादव ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, विशाल अग्रहरि ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय तथा प्रखर पांडेय ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। वर्धमान पब्लिक स्कूल की आयुषी पांडेय ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक अश्विनी जैन ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। हुरुआ स्थित सनबीम स्कूल की आरुषी मिश्रा ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान पर रहे अमन मालवीय ने 81.4 प्रतिशत अंक के साथ हासिल किया। डायरेक्टर अमन आहूजा ने विद्यार्थियों को शुभकामना दी व उनका उत्साहवर्धन किया। हलिया क्षेत्र के पंवारी कला स्थित अंबिका देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की परीक्षा में सौम्या अग्रहरि ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं सौरभ मिश्रा ने 82.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आनंद द्विवेदी ने 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। सचिव अंजली सिंह, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, अभय सिंह, रवि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।