भाजपा के राज्यसभा सांसद का स्वागत करते वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष व अन्य।
विंध्याचल। नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को देर शाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विंध्यधाम पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सदैव से दिशाहीन बातें करते हैं। नकारात्मक राजनीति करते हैं। कांग्रेस का सूपड़ा बिहार में साफ होने वाला है।
जीएसटी पर अरुण सिंह ने कहा कि मैं दुकानों में जा रहा हूं। देखा रहा हूं कि दुकानदार प्रसन्न हैं। पार्टी के सांसद, विधायक और मंत्री कैंपेन कर रहे हैं। कह रहे हैं कि आप सभी ग्राहकों को जीएसटी से राहत दीजिए। इस दौरान भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी रहे।