फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नए किसान अध्यादेश 2020 और अन्य दो किसान बिल को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस पार्टी ने किसानों के भारत बंद आह्वान का समर्थन किया। भारत बंद के समर्थन में जिले के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं किसानों को साथ में लेकर पैदल मार्च कर बिल का विरोध किया गया।
विज्ञापन

अदलहाट, बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जिस तरह से राज्यसभा में बिल को पारित किया गया। वह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ। जिसमें भारतीय संविधान को भी अपमानित किया गया। जब सरकार इस बिल को किसान के फायदेमंद बता रही है तो किसानों से बात क्यों नही किया गया या किया जा रहा है। गुलाब चंद पांडेय, राजेश मिश्रा, ज्योति, तुलसी गुप्ता, बृजेश द्विवेदी, लक्ष्मी राजभर, प्रियंका, लवकुश भारती, विद्याधर पटेल, के एल पाठक, संदीप पटेल, बेचन, मनोज, पूजन, शारदा प्रसाद आदि थे। इसी तरह से चुनार नगर,पाहो बाजार ,कछवा बाजार,पूरजागिर चौराहा, मिर्जापुर नगर, अहरौरा नगर, मड़िहान बाजार,हालिया में गड़बड़ा धाम, इत्यादि जगहों पर कांग्रेस के पदाधिकारी ने किसानों के साथ पैदल मार्च निकालकर अध्यादेश कानून 2020 का विरोध किया गया।
इनसेट
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मिर्जापुर। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान व खेत -खलिहान विरोधी काला बिल (कृषि बिल ) के विरोध में व किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राजन पाठक ने कहा कि, यह बिल किसान विरोधी है इसको तत्काल वापस लिया जाय। कहा कि इस बिल को वापस लेकर किसानों व मजदूरों के हितों की रक्षा की जाय। अर्चना चौबे ने कहा इस बिल से किसान और उसका परिवार सहित उसका खेत -खलिहान तबाह हो जाएगा। जफर इकबाल, संदीप मिश्रा,जनार्दन पांडेय, भैया लाल कसेरा,विवेक श्रीवास्तव, आकाश सोनकर, राकेश कुमार दुबे,नफिजुल रिजवी,उपमन्यु सिंह,राजेश मिश्रा ,विवेक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विकास खंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
चील्ह । विकास खंड कोन मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किसानो से जुड़े विधेयक के विरोध में नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने गले में तख्तियां लटका कर चील्ह तिराहा से होते हुए विकास खंड कोन पर पहुँच कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के राजधर दूबे ने कह ा कि सरकार किसान विधेयक वापस ले तथा किसानों के सहमत से चर्चा के बीच किसान विधेयक पास हो।कांग्रेस के भारतेंदु यादव ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है । इस अवसर पर अशोक गुप्ता ,पवन चंद्रा, राधेश्याम, रतालू, राकेश कुमार बिंद ,अखिलेश यादव, संजय निषाद ,महेंद्र बिंद आदि लोग रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें