फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन लाटरी को बंद करें

Thu, 03 Dec 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ऑनलाइन लाटरी को बंद कराने की मांग पुरजोर ढंग से उठने लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिले में चल रही ऑनलाइन लाटरी को बंद करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर लाटरी बंद कराने की अपील की।
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और ऑनलाइन लाटरी संचालन के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस नेता अमिताभ पांडेय ने कहा कि मनोरंजन कर विभाग की तरफ से क्विज गेम के लिए दिए गए लाइसेंस की आड़ में घंटाघर और शहर के अन्य इलाकों में ऑनलाइन लाटरी का संचालन किया जा रहा है। श्री पांडेय ने कहा कि पिछले दिनों पकौड़ी लाल गली निवासी मंगल जायसवाल की ऑनलाइन लाटरी में पैसा हारने की वजह से मौत हो गई थी। मंगल जायसवाल का परिवार काफी गरीब है। उसके परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में लाटरी की बिक्री पर सर्वोच्च न्यायालय ने प्रतिबंध लगा दिया है। बावजूद इसके शहर में ऑनलाइन लाटरी  का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। इसके अलावा शहर की गलियों में खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है जिससे युवा और मजदूर वर्ग नशे का आदी बनता जा रहा है। कहा कि यदि इन समस्याओं को जड़ से समाप्त नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर अहिंसात्मक रूप से लड़ाई लड़ेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रुद्र प्रकाश गोस्वामी, अमर चंद्र कसेरा, आनंद त्रिपाठी, रामसहाय सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, मुन्नालाल मोदनवाल, विजय सागर कसेरा, मधुकर मिश्रा, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें