नरायनपुर विकास खंड के भलवांं में कांग्रेस के सदस्यता अभियान में शामिल नए सदस्य, स्रोत सोशल मीड
मिर्जापुर। नरायनपुर विकास खंड के भलवा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव इश्तियाक अंसारी के निवास पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता सभा की। इसमें 50 लोगों को पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल ने सदस्यता दिलायी।
नए सदस्यों ने राहुल गांधी, अजय राय के हाथों को मजबूत करने के लिए संकल्प लिया और हर तरह से कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।
इस अवसर पर गुलाब चंद्र पांडेय, मार्कंडेय पाठक, दिनेश भारती, इश्तियाक अंसारी रहे। अध्यक्षता कैलाश प्रजापति व संचालन तुलसीदास गुप्ता ने किया। संवाद