फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस संघर्ष और जमीनी राजनीति करती है : अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कांग्रेस संघर्ष और जमीनी राजनीति करती है। कांग्रेस नेता एयर कंडीशन में बैठकर राजनीति नहीं करते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के बारे में जानकारी देकर उनमें पार्टी के प्रति रुझान पैदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ये बातें बापू उपरौध इंटर काॅलेज में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव मूर्ति दुबे की जयंती व पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चौधरी की पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि जयंती और पुण्यतिथि समाज को जोड़ने के लिए अच्छा काम है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस जमीनी और संघर्ष की राजनीति करती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाना पड़ेगा। उन्होंने मझवां विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की और कहा कि गठबंधन धर्म की राजनीति करके इंडी गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने का मौका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू वाराणसी में कमजोर पड़ चुका है। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने समाज के लोगों को आपस में जोड़ने का काम किया है और आपसी प्रेम तथा सौहार्द बनाने का काम किया है। अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और संचालन कांग्रेस नेता शशि भूषण द्विवेदी ने किया। इस दौरान राजन पाठक, दीपचंद जैन, राम सिंह, कृष्ण गोपाल चौधरी, अर्चना चौबे, राजेश नारायण तिवारी, संजय उपाध्याय, जैनेंद्र सिंह, शिव शंकर चौबे, छोटे खान आदि मौजूद रहे।

उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में अलग-अलग विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इंडी गठबंधन की जीत होगी और भाजपा घुटने टेकेगी। अजय राय ने बलिया में पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि प्रदेश में लूट मची है और छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाया जा रहा है। लालगंज के पतुलकी गांव निवासी प्रधान गणेश शंकर दुबे के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मझवां विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी के बारे में गठबंधन निर्णय करेगा। उन्होंने इस बात का खंडन किया कि कांग्रेस मझवां से चुनाव से नहीं लड़ रही हैं। इस दौरान शशि भूषण द्विवेदी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शिव शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें