मिर्जापुर। सपा की तरफ से शनिवार को लोहिया ट्रस्ट स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में संविधान आरक्षण मान स्तंभ की स्थापना के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आरक्षण विरोधी है। सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपकर आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है। जनता इसका जवाब आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी।
उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 1902 को छत्रपति साहूजी महाराज ने अपनी रियासत की राजधानी कोल्कापुर में 50 प्रतिशत आरक्षण की बात कही थी। इसलिए सपा ने अपने कार्यालय में संविधान आरक्षण मान स्तंभ की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की थी। डॉ. राममनोहर लोहिया भी गरीबों, पिछड़ों एवं दलितों को आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा शासन में मौलिक अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, शिवशंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, सुरेंद्र पटेल, आकाश यादव, चंदन यादव आदि मौजूद रहे।