फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के निर्देश पर राधिका से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। घर पहुंचने के लिए पायल बेचने को मजबूर हुई राधिका मौर्य की खोजखबर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी लगातार ले रही हैं। राधिका मौर्य से बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी उसके टांड गांव स्थित आवास पर मिले। खाद्यान्न व आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गई। साथ ही मदद का पूरा भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनको पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का निर्देश आया कि वे जाकर राधिका मौर्य से मिलें और आर्थिक सहायता व खाद्यान्न उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि उनसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने बात कर राधिका का हाल जानने को कहा था। वे पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी सहित एक प्रतिनिधि मंडल के साथ राधिका से मिले और उनको सहायता दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने राधिका की राष्ट्रीय नेतृत्व से भी फोन पर बात करायी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राधिका ने बताया है कि पायल बेचने की बात पर स्थानीय स्तर पर प्रशासन से कड़ाई बरती जा रही है। इससे पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है।
बता दें कि गुजरात के सूरत से आने के लिए पैसे का इंतजाम न होने पर मिर्जापुर की राधिका ने पायल बेच दी थी। अमर उजाला में बीते शनिवार को यह खबर प्रकाशित हुई थी। मामला संज्ञान में आने पर इस बारे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने जानकारी मांगी। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को निर्देश दिया कि वे जिलाध्यक्ष से कहें कि घर जाकर राधिका को पायल का दाम दें और उसकी समस्याओं के समाधान का भी प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें