फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूल वाहन चालक की हत्या का आरोपी कंडक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव निवासी स्कूल वाहन चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को फरार चल रहे आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जगरनाथपुर गांंव निवासी विजय राजभर एक स्कूल बस के चालक थे। आठ फरवरी 2023 को उनको जहर दे दिया गया था। इस मामले में विजय के पुत्र गौतम राजभर ने थाने में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया था। चार माह पहले बिसरा रिपोर्ट आई। इसमें जहर देने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी कंडक्टर की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कंडक्टर प्रदीप कुमार निवासी सेमरा थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नरेंद्र कुमार ने बताया कि कंडक्टर ने विवाद में स्कूल वाहन चालक की हत्या की थी। विसरा में जहर देकर मारने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें