फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चार इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने बृहस्पतिवार को नरायनपुर तिराहा के पास से 15-15 हजार के इनामी गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अदलहाट रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ 15-15 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी। चाराे आरोपी फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को सुबह नरायनपुर तिराहा के पास चारो इनामी आरोपियों रामसजीवन निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जिला सोनभद्र, रामचरन गुप्ता निवासी बेलवादह थाना पिपरी जिला सोनभद्र, उपेन्द्रपाल निवासी खोडिया थाना अनपरा जनपद सोनभद्र और नन्हे लाल श्रीवास्तव निवासी लभरी थाना पिपरी जिला सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें