फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की हत्या की निंदा

Sat, 14 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
‌व‌िरोध करते डाक्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सिटी ब्रांच की शुक्रवार को रामबाग स्थित आदित्य डायाग्नोस्टिक सेंटर में हुई बैठक में इलाहाबाद के वरिष्ठ चिकित्सक डा. एके बंसल की हत्या पर कड़ी निंदा की गई। बैठक के दौरान चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिंवगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। एसोसिएशन के सचिव डा. एसएन पाठक ने कहा कि जिस प्रकार एक वरिष्ठ चिकित्सक की बर्बरता पूर्वक हत्या की गई, वह चिकित्सा जगत की अपूर्णीय क्षति है।  
विज्ञापन
उन्होंने हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कहा गया कि इस घटना को देखते हुए चिकित्सकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए, जिससे वह भय मुक्त होकर सेवा दे सकें। चिकित्सकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान डा. एके गर्ग, डा. अनिल श्रीवास्तव, डा. एसके मुसद्दी, डा. साधना जायसवाल, डा. नीरज त्रिपाठी, डा. अमित अग्रवाल, डा. सुनील सिंह, डा. ओपी बरनवाल, डा. नरेंद्र सिंह, डा. अभय सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें