फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर रक्तदान महाअभियान का समापन

विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज की प्रथम मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर
विज्ञापन
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज की प्रथम मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत लगातार पांच दिनों से चल रहे रक्तदान अभियान का मंगलवार को केबीपीजी कॉलेज, बीएड संभाग गणेशगंज में रक्तदान शिविर का समापन किया गया। पांच दिनों में विभिन्न स्थानों पर लगे शिविर में 263 लोगों ने पंजीकरण कराया। 120 यूनिट रक्तदान हुआ। अंतिम दिन केबीपीजी कॉलेज में छह यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्लहा स्थित प्रभु उपहार भवन में भाई-बहनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बीके बिंदू ने बताया दादी ने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय ज्ञान, राजयोग, आध्यात्मिक मूल्यों एवं मानव सेवा के प्रसार में समर्पित किया। उन्होंने विश्वभर में ब्रह्माकुमारीज की सेवाओं को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक प्रकाश जगाया।
रक्तदान मानव सेवा का महान कार्य है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है। इस अवसर पर कृष्णानंद हैहयवंशी, वीरेंद्र सिंह मरकाम, अभिषेक साहू , रामकुमार गुप्ता, आशुतोष दुबे, प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह, डॉ. करनैल सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. रोशनी पटेल आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें