फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए कांग्रेस फिक्रमंद

Wed, 31 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
बैठक में नेता
विज्ञापन
 कांग्रेस को विधानसभा चुनाव की चिंता सताने लगी है। राहुल गांधी की महायात्रा से पार्टी को अपना जनाधार वापस पाने की आस है। विजयपुर कोठी स्थित जिला कमेटी के कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव  में पार्टी की संभावना और तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले महायात्रा और खाट सभा को सफल बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि व पूर्वांचल प्रभारी डा. राजेश मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की महायात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजन तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों को कांग्रेसजन जनता तक पहुंचाएं। वहीं सरकार की नाकामियों को भी जनता को घर-घर जाकर बताएं। मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने जिला व शहर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन अध्यक्षों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भदोही से गोपीगंज होकर आने  वाली रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया जाना चाहिए। इसे यादगार बनाया जाए।


कांग्रेसजन गेट बना कर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। सचिव अभिषेक शुक्ला, प्रदेश महासचिव चौधरी जितेंद्र सिंह ने पार्टी नीतियों को जानकारी देते हुए कहा कि समन्वय बना कर कांग्रेसजन कार्य करें। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिले।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि जनता कांग्रेस के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है। बैठक में धीरेंद्र पांडेय, राजेश चौधरी, दयाशंकर पांडेय, क्रांति शुक्ला, विजय भारती, देवेंद्र दूबे, अरुण सिंह, राजधर दूबे, अशोक उपाध्याय, माता प्रसाद दूबे, विजय सिंह, जनार्दन पाठक, भूपेंद्र शुक्ला, अमर दूबे, जुबैदा खान, सरताज इमाम, संजय पांडेय, इमरान खान, अंजनी नंदन पांडेय आदि मौजूद रहे।बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें