फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 15 दिनों में विवि का एकेडमिक ब्लॉक पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के निर्माण की धीमी प्रगति पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मड़िहान तहसील में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति का रविवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एकेडमिक ब्लॉक के क्लासरूम में छात्रों के बैठने के लिए सिटिंग व्यवस्था में हो रही देरी, शौचालयों के पूर्ण न होने तथा अन्य निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड और संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। 15 दिनों में सभी कक्षाओं को शिक्षण योग्य बनाने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय से मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य और विश्वविद्यालय के पास बन रही पुलिया को भी 15 दिनों के अंदर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में विश्वविद्यालय की पेयजल आपूर्ति, विद्युत सब स्टेशन, फायर सेफ्टी के लिए एनओसी आदि के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि जिस भी विभाग से एनओसी लेना है, वहां आवेदन कर तत्काल एनओसी प्राप्त करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग सीडी-दो को सड़क निर्माण के संबंध में सही उत्तर न दे पाने पर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि समय पर सड़क और पुल का कार्य पूरा नहीं होता है तो निलंबन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा नियंत्रण कक्ष, कुलपति कक्ष, वित्त नियंत्रक कक्ष सहित अन्य भवनों का भी निरीक्षण कर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता, तहसीलदार मड़िहान आशीष कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें