फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शारदीय नवरात्र से पहले हर हाल में स्टेशन का काम करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के एडीआरएम दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर निरीक्षण करने के बाद कहा कि शारदीय नवरात्र से पहले निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीआरएम सुबह 11 बजे विंंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्य को देखा। विंध्याचल स्टेशन पर अमृत भारत योजना के कार्य को धीमा पाए जाने पर तेजी लाने का निर्देश दिया। विंध्याचल स्टेशन पर सफाई बेहतर नहीं मिलने पर निर्देश दिया। कहा कि विंध्याचल में नवरात्र मेला शुरू होने वाला है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए नवरात्र से पहले स्टेशन पर चल रहे कार्य को पूरा कर लिया जाए। एडीआरएम मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां पर एक घंटे तक निरीक्षण किया। मिर्जापुर में अमृत भारत योजना के कार्य को देखा। प्लेटफार्म दो और तीन पर चल रहे निर्माण कार्य को देखा। प्लेटफार्म के कार्य को बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें