फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोवर खजुरी वियर में पुनर्वास कार्य मानसून से पहले करें : सिद्धार्थ

विज्ञापन
खजुरी वियर के निरीक्षण के दौरान इंजीनियरों को आवश्यक दिशा निर्देश देते मुख्य अ​भियंता सोन सिद्ध
विज्ञापन
-सुधार कार्याें का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, मानक के अनुरूप श्रमिक बढ़ाने का निर्देश
विज्ञापन


मिर्जापुर। मुख्य अभियंता सोन सिद्धार्थ कुमार सिंह ने रविवार को मिर्जापुर नहर प्रखंड की ओर से ड्रिप-2 के तहत लोवर खजूरी वियर में चल रहे पुनर्वास एवं सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद इंजीनियरों से मानसून से पहले काम को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा।निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सिद्धार्थ कुमार सिंह एवं अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल विजय कुमार ने न केवल पॉइंटिंग के बाद हुए ग्राउटिंग कार्य का अवलोकन किया, बल्कि वियर पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि मानक के अनुरूप श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि आगामी मॉनसून से पहले सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग 142 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले लोवर खजूरी वियर का निर्माण वर्ष 1950 में हुआ था। समय के साथ संरचना पुरानी हो जाने के कारण कई स्थानों पर सीपेज की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे पानी नदियों में बह जाता था।जेई नावेद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोवर खजुरी वियर से दाईं और बाईं ओर दो मुख्य नहरें तथा करीब आठ माइनर नहरें निकली हैं। इनसे मिर्जापुर मुख्यालय सहित सिटी और पहाड़ी ब्लॉक के सैकड़ों गांवों के किसान सिंचाई के लिए पानी मिलता है। मुख्य अभियंता ने कहा कि वियर के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। अवर अभियंता गुलाब सिंह राजपूत, एसडीओ चुतुर्थ उमेश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें