फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारियों को पूरा करें अधिकारी

Tue, 26 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त अनिल कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय, एनआईसी, संयुक्त कार्यालय, रिकार्ड रूम तथा विभिन्न मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों का मुआयना कर कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से उनके कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


 मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वह अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। उन्होंने विभिन्न अनुभागों की पत्रावलियों को अद्ययतन एवं सुव्यवस्थित ढंग से बनाने का भी निर्देश दिया। आयुक्त ने अपर जिलाधिकारी से अपेक्षा किया कि वे कलेक्ट्रेट परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों को नियमानुसार अविलंब दे दिया जाए ताकि सेवानिवृत्त किसी भी कर्मचारी को अनावश्यक भागदौड़ न करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका को नियमानुसार पूर्ण कर लिया जाए तथा जीपीएफ पासबुक को अध्ययतन कर लिया जाए। आयुक्त ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें