मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में सोमवार को मनरेगा कंवर्जेंस के विभागों की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि सभी विभाग 26 जून तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करें।
सीडीओ ने कहा कि 26 जून को पीएम व सीएम लखनऊ में मनरेगा कंवर्जेंस के कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के आधा दर्जन चयनित जिलों के किसी गांव के किसानों से सीधे वार्ता भी कर सकते हैं। सीडीओ ने कहा कि सिंचाई विभाग, जल निगम, पीडब्ल्यूडी व ऐसे ही अन्य विभागों को लक्ष्य दिया गया था। उन्होंने कहा कि दिए गए कार्य 26 जून को ऑनलाइन शो होना चाहिए। कहा कि छानबे व पटेहरा विकासखंड के कई गांव के नाम दिए गए हैं। यदि वे चयनित हो जाते हैं तो सीएम व पीएम वहां के किसानों से ऑनलाइन वार्ता कर सकते हैं। इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से अद्यतन रिपोर्ट तलब की गई। बैठक में दर्जनों विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।